+91 94154 61082 info@manulawcollege.edu.in
About Us

Manager's Message

Dr. Ira Srivastava - Manager
Manager

डॉ० इरा श्रीवास्तव

प्रबंधक का संदेश

शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन के प्रति प्रतिबद्धता

ईश्वर एवं माता-पिता के आशीर्वाद से....

मेरे पति डॉ० रवि श्रीवास्तव ने लखीमपुर जनपद में एक विधि महाविद्यालय स्थापित कर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान करने की ईमानदार कोशिश की है। इस प्रयास को सार्थक करने में हमारे समान विचार रखने वाले हमारे सहयोगियों ने मनु एजुकेशनल सोसाइटी से जुड़कर अमूल्य योगदान दिया।

इस महाविद्यालय की स्थापना से लेकर महाविद्यालय के सफल संचालन में अपना अमूल्य योगदान देने वाले प्रतिष्ठित एवं सम्मानित प्रबंध समिति के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता श्री योगेश सक्सेना, डॉ० सुबोध शुक्ला, श्री लोकेंद्र बहादुर सिंह, श्री शकील अहमद खाँ, श्री राकेश श्रीवास्तव, श्री संजय राय एवं श्री रवीन्द्र श्रीवास्तव के प्रति महाविद्यालय सदैव कृतज्ञ रहेगा।

आप सबके मजबूत इरादे, बुलंद हौसले एवं कुशल प्रबंधन से कॉलेज निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपना विशिष्ट स्थान बना सका है।

मनु लॉ कॉलेज लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ से सम्बद्ध है, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मान्यता प्राप्त एवं बार कौंसिल ऑफ इंडिया द्वारा अनुमोदित है। महाविद्यालय में एलएल.बी. त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम में 300 तथा बी.ए. एलएल.बी. पंचवर्षीय पाठ्यक्रम में 120 सीटों पर छात्र/छात्राओं के प्रवेश की अनुमति प्राप्त है।

यह महाविद्यालय केवल एलएल.बी. की डिग्री धारक अधिवक्ता ही नहीं, संस्कारित, अनुशासित, देशभक्त नागरिक बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। यह महाविद्यालय अपने विद्यार्थियों के द्वारा पहचाना जाए, ऐसी सोच के साथ.....

डॉ० इरा श्रीवास्तव प्रबंधक